सिर तन से जुदा के नारे अब करेंगे अक्ल ठीक : यूपी पुलिस ने कसा शिकंजा, एफआईआर दर्ज ! बदअमनी फैलाने वालों की तलाश तेज ! सिकलापुर से नावल्टी की तरफ आते वक्त की गयी जहरीली नारेबाजी ! आला हजरत उर्स में हिस्सा लेने जा रहे समूह ने किया गैरकानूनी कृत्य
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सिर तन से जुदा जैसे खौफनाक व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले नारे लगाने के गंभीर प्रकरण में यूपी पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। आला हजरत उर्स में शामिल होने जाते समय 19 अगस्त को करीब दो दर्जन लोगों के समूह ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करने वाले बरेली शहर में सिर तन से जुदा जैसे गैर कानूनी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की थी। आजमगढ़ तैनाती के दौरान बड़े से बड़े खुराफाती तत्वों की अक्ल ठीक करने वाले बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने सिर तन से जुदा करने की नारेबाजी कर रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश एसएचओ कोतवाली अमित पाण्डेय को दिए। साथ ही कोतवाल को सख्त निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नारेबाजी करने वालों की तलाश कर अबिलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। एसएसपी के निर्देशों की कड़ी में इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पाण्डेय ने चौकी प्रभारी कुतुबखाना जितेंद्र कुमार की ओर से बदअमनी फैलाने वालों पर बीएनएस 2023 की धारा 196 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में जिक्र किया गया है कि कोतवाली अंतर्गत सिकलापुर चौराहा से नावल्टी चौराहा की तरफ आते वक्त सिर तन से जुदा की नारेबाजी की गयी। 15 से लेकर 20 अराजक तत्वों पे कानूनी शिकंजा कसा गया है। सीसीटीवी फुटेज व सम्बंधित घटनास्थल के आसपास रह रहे लोगों से बातचीत कर अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने साइबर सेल के साथ पुलिस टीमों को गिरफ्तारी में जुटाया है। सिर तन से जुदा जैसे डरावने व जहरीले नारों की बदौलत बरेली शहर में तनावपूर्ण प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आने लगीं हैं। लोगों में आक्रोश है। सिर तन से जुदा वाली नारेबाजी ने पहले भी कई बार देश के कई हिस्सों में घटनायें करायी हैं। बरेली में पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से अराजक तत्वों को खोज रहा है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।