नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

महिला स्वयं की हिंसा रोकने के लिए जागरूक हों तो ''आप्रेशन जागृति'' की सफलता सुनिश्चित- मुकन्द वल्लभ शर्मा

रिपोर्ट-दिनेश कुमार शर्मा

 facebook     whatsapp    

एटा (जे.आई.न्यूज़): आगरा जोन में एडीजी के निर्देशन पर चलाये जा रहे ''आप्रेशन जागृति'' के अन्तर्गत महिलाओं पर महिला हिंसा और फर्जी केस की रोकथाम के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अपनी निजी लड़ाई में महिलाओं को आगे कर फर्जी केस दर्ज कराने की पद्धति पर रोक लगाने की आवश्यकता है। उक्त विचार यूनिसेफ और न्यू कंसैप्ट के प्रशिक्षक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने ब्लाक शीतलपुर के चमकरी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते किया।

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशों के क्रम में यूनिसेफ के सहयोग से ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद संचालित में कार्यक्रम के अन्तर्गत गाँव चमकरी में कार्यक्रम का संयोजन एसएचओ नित्यानंद पाण्डेय के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महिलाओं पर हो रहे शोषण के बारे में आपने विचार रखते हुए यूनिसेफ की प्रशिक्षक कल्पना जौहरी ने बताया कि अक्सर महिलाएं, बालिकाएं छोटे छोटे विवादो में पुरुषों का हथियार बन जाती है। घरेलू और सामाजिक सामान्य अपराधों में बालिकाओं, महिलाओं का प्रयोग कर बड़े अपराध दर्ज कराए जाते हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए एडीजी आगरा जोन की निगरानी में यूनिसेफ के सहयोग से ''ऑपरेशन जागृति'' अभियान शुरू किया गया है। प्रशिक्षक कार्यक्रम के अंत में मुकन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि जिले में चार बिंदुओं पर ऑपरेशन जागृति शुरू किया गया है कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय सिंह कुशवाहा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

कार्यक्रम में महिलाओं को हिंसा, हिंसा के प्रकार, हिंसा की दुष्परिणाम, कौन सी महिलाएं हिंसा का आसानी से शिकार होती है, महिलाओं व बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, उनके लिए बनाए गए प्रमुख कानून व प्राविधान, महिलाओं के प्रति हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न फोरम एवं हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत चुने गये विषयों के मामलों में रोकथाम तथा निवारण हेतु प्रतिभागी समूहों, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग के प्रति महिलाओं को सचेत करना, कम उम्र में किशोरियों को स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवनशैली पर जागरूकता लाना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। ये प्रतिभागी शीतलपुर ब्लॉक के अंतर्गत चमकरी ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय के लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, प्रभारी महिला सुरक्षा बल एटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हेड कांस्टेबिल लोकेन्द्र कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबिल अरूण कुमार, ग्राम प्रधान चमकरी देवेंद्र चौहानका, महिला कांस्टेबिल अदिति चौधरी, पूजा रानी मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp