CISCE 10वीं में 92.4% अंक हासिल अम्बिका गौड़ ने मारी बाजी
बरेली (जे.आई.न्यूज़):
CISCE बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नवाबगंज क्षेत्र की छात्रा अम्बिका गौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह जी.के. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, मिनी बाईपास, बरेली की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
अम्बिका के पिता राजीव गौड़ स्प्रिग डेल महिला महाविद्यालय में फाइन आर्ट के प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी माता अंजना शर्मा योगा प्रशिक्षक हैं। दोनों ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, अम्बिका के दादा दयानंद शर्मा, जो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं, ने भी अपनी पोती की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे आशीर्वाद दिया।
मूल रूप से मोहल्ला कहारान, पुराना पुल नवाबगंज की निवासी अविका को उसके स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।