नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मनस इफहाम ने 98% अंक लाकर सहसवान का नाम किया रोशन

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें नगर सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी अनस कदीर के पुत्र मनस इफहाम ने सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में मनस इफहाम जवाहर नवोदय विद्यालय, गुन्नौर (संभल) में अध्ययनरत हैं।

मनस ने अपनी इस शानदार सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले और नगर सहसवान को गर्व महसूस कराया है। विशेष बात यह रही कि उन्होंने सामाजिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बताया जाता है कि मनस इफहाम के पिता जवाहर नवोदय विद्यालय, संभल में पीजीटी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। जैसे ही सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और मनस के 98% अंक आने की जानकारी मिली, उनके घर में खुशी का माहौल छा गया।

परिणाम की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों का मनस के घर पर तांता लग गया। सभी ने उन्हें और उनके परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

whatsapp whatsapp