नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान: उपकेंद्रों के निरीक्षण में सुरक्षा मानकों पर सख्ती, बिना अनुमति शटडाउन पर पूर्ण रोक

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवा। दहगवां एवं जरीफनगर विद्युत उपकेंद्रों का आज सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के समस्त स्टाफ को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि केवल अधिकृत (Authorized) कार्मिक ही लिखित प्रक्रिया के तहत शटडाउन ले और दें। बिना अनुमति शटडाउन लेने या देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि से बचा जा सके।

अवर अभियंता को निर्देश दिए गए कि वे तत्काल भंडार केंद्र से आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्राप्त कर सभी कर्मचारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी परिस्थिति में अकुशल स्टाफ को शटडाउन नहीं दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जो कुशल कर्मचारी पोल पर चढ़ने में असमर्थ हैं, उन्हें चिन्हित कर अकुशल श्रेणी में रखा जाएगा। वहीं, जो अकुशल कर्मचारी पोल पर कार्य करने में सक्षम हैं, उन्हें प्रशिक्षण देकर कुशल श्रेणी में शामिल करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मानक के अनुसार गैंग की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सहसवान टाउन क्षेत्र में रात्रि गैंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अभियंता को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा एवं उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

whatsapp whatsapp