हाईलेवल वीसी में डीजी जेल की मातहतों को खरी खरी ! मठाधीशों को योगी सरकार के IPS पीसी मीना का तगड़ा झटका ! हरे हरे नोटों की चाह पे एक्शन चाबुक ! अब घूसप्रेमियों का ब्लड प्रेशर लो
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पे काम कर रहे उत्तर प्रदेश के डीजी कारागार पीसी मीना के कड़े तेवरों से महकमे में खलबली मची हुई है। डीजी की कुर्सी संभालते ही सीनियर आईपीएस पीसी मीना ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं थीं कि जेलों के भीतर वीआईपी कल्चर, भ्रष्टाचार, मनमानी व अनुशासनहीनता कतई नहीं चलेगी। शुक्रवार को डीजी पीसी मीना ने हाईलेवल वीसी में प्रदेशभर के मातहतों को कई बिन्दुओं पर बेहद कड़े निर्देश दिए हैं। कैदियों के फरार होने की घटनाओं पे पूरी तरह रोक लग सके, इसके लिए डीजी ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं के बाबत समीक्षा की। जेलों में सुरक्षा, तकनीक, पारदर्शिता समेत बजट आदि टॉपिकों पे डीजी ने जिम्मेदारों को अनुपालन सुनिश्चित कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रदेश की जेलों का ताबड़तोड़ दौरा कर मीना लगातार वहाँ की व्यवस्थायें परख रहे हैं। जिन जेलों में अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं, वहाँ के जिम्मेदारों पे एक्शन लिया जा रहा है। डीजी का साफ कहना है कि कितना भी बाहुबली क्यों ना हो, उसे जेलों में वीआईपी ट्रीटमेंट अब नो। माफिया अतीक के बेटे को प्रयागराज जेल में वीआईपी सुविधायें देने पर डीजी ने कड़ी कार्रवाई कर सुनिश्चित कर दिया कि अपराधी बड़ा हो या बाहुबली वो सिर्फ अपराधी है। घूस लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले रिश्वतखोर जिम्मेदारों और हरे हरे नोटों की चाह में कमाऊ जेलों में विशेष ड्यूटी लगवाने वाले जेल कार्मिकों पर भी डीजी जेल के एक्शन का हंटर चल चुका है। डीजी जेल के एक आदेश से मठाधीशों का ब्लड प्रेशर लो है। डीजी का निर्देश है कि विधिवत समीक्षा करने के बाद जरूरत के अनुरूप मुख्यालय की अनुमति पे ही विशेष ड्यूटी लग सकेगी। विशेष ड्यूटी में लगाए गए कार्मिक तत्काल प्रभाव से मूल तैनाती पे वापस कराये गए। आईपीएस पीसी मीना के डीजी बनने से पहले तक यूपी की जेलों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर रहता था। अब डीजी जेल पीसी मीना की सख्ती से विभागीय हरीराम परेशान हैं। शुक्रवार को डीजी की उच्चस्तरीय वीसी के बाद से हड़कंप मच गया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।