Wednesday, 25-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

..... कमांडर साहब आपकी जरूरत नहीं ..... अब यूपी पुलिस के सिपाही खुद की छुट्टी खुद के ऑर्डर से ले रहे ! मनमानी ऐसी कि गवर्नर फ्लीट ड्यूटी, एग्जाम स्ट्रांग रूम ड्यूटी से लेकर बंदी पेशी ड्यूटी से हो रहे नदारद ! आईपीएस अनुराग आर्य ने निकाला कमांड हॉउस का हंटर, 7 पर गिरी गाज ! छह सस्पेंड, रिक्रूट सिपाही को चयन निरस्तीकरण नोटिस

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। घोर अनुशासनहीनता, मनमानी पे कड़ा एक्शन चाबुक चला है। बेलगाम निचले वर्दीवालों को शायद अब कप्तान से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं, खुद की छुट्टी का खुद से ही ऑर्डर ले ले रहे हैं। ड्यूटी में खुली मनमर्जी के कई मामले सामने आये हैं। राज्यपाल फ्लीट ड्यूटी से गैरहाजिर रहने, एग्जाम स्ट्रांग रूम ड्यूटी दारु के नशे में टल्ली हो करते हुए चौकीदार से अभद्रता करने, बंदी पेशी ड्यूटी से गायब रहने जैसे प्रकरण सामने हैं। 6 वर्दी वाले तत्काल प्रभाव से सस्पेंड व सातवें रिक्रूट खाकीवाले का चयन कैंसिल कर बड़ी कार्रवाई एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने की है। अनाधिकृत गैरहाजिर रहने व गम्भीर आरोपों के घेरे में आने पे कईयों पर कप्तान के एक्शन का चाबुक चला है। शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी कृष्ण गोपाल गत वर्ष 25 नवंबर से गैरहाजिर है। कृष्णगोपाल को नौ दिसंबर 2025 में ड्यूटी पर लौटना था। सिंगल विंडो पर तैनात सिपाही केशव कुमार 18 जनवरी से अवकाश पे था। सत्रह फरवरी में वापस लौटना था। सिंगल विंडो पर ही तैनात कांस्टेबल प्रशान्त कुमार भी गैरहाजिर रहा। पुलिस लाइन बरेली में आधारभूत प्रशिक्षण के दौरान छुट्टी पर गया रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह भी मनमानी के चलते एसएसपी के गुस्से की जद में आ गया है। लगातार अनाधिकृत गैरहाजिर रहने पे कप्तान ने चयन निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। कप्तान ने एलआईयू जांच करायी तो पता चला कि ये रिक्रूट सिपाही प्रेक्टिकल एग्जाम की तैयारी में जुटा हुआ था। मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह झारखण्ड राज्यपाल की फ्लीट ड्यूटी से नदारद रहा। बगैर अनुमति छुट्टी चला गया। लगातार गैरहाजिर रहने, महत्त्वपूर्ण ड्यूटी से गायब होने पे एसएसपी ने कार्रवाई कर दी है। मुख्य आरक्षी संजीव कुमार बंदी पेशी जैसी बेहद अहम ड्यूटी पे गायब मिला, और बगैर इजाजत छुट्टी चला गया। थाना फतेहगंज पूर्वी पर तैनात मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह ने मनमानी, अनुशासनहीनता की सीमायें लांघ दीं। शराब पीने का आदी होने, अधिकारियों के आदेश व निर्देश हवा में उड़ाने, थाना पे तैनात अन्य पुलिस कर्मियों संग दुर्व्यवहार करने, परीक्षा स्ट्रांग रुम ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने, चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार करने समेत गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पे निलम्बन की गाज गिरी है। यूपी के बरेली जनपद में एसएसपी की कार्रवाई से जनपदीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp