नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

निजी सहायकों से पैमाइश कराने का आरोप, विभागीय कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम नैनोल बागवाला में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सरकारी पैमाइश कार्य संबंधित अधिकारियों की बजाय उनके निजी सहायकों से कराया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले में विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्राम नैनोल बागवाला निवासी मोहम्मद फारूक पुत्र अनीस अहमद ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों द्वारा निजी सहायक रखने और उनसे सरकारी कार्य कराने पर रोक है। उनका कहना है कि ऐसा होने से अभिलेखों और जनता से जुड़ी सूचनाओं के दुरुपयोग तथा अवैध धन वसूली जैसी आशंकाएं बनी रहती हैं।

शिकायत के अनुसार 22 मई 2026 को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसमें लेखपाल भोजवीर सिंह तथा कानूनगो किशन लाल और सतीश शर्मा शामिल थे। आरोप है कि मौके पर संबंधित अधिकारियों के निजी सहायकों ने पैमाइश का कार्य किया।

प्रार्थी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

whatsapp whatsapp