नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बिसौली में कस्तूरबा विद्यालय और गौ-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

120 पंजीकृत छात्राओं में 80 मिलीं उपस्थित, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश



बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें विकासखंड बिसौली में 22 अक्टूबर 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और ग्राम लहड़ेरा स्थित गौ-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया, जबकि गौ-संरक्षण केंद्र में 467 गोवंश स्वस्थ मिले।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में पंजीकृत 120 छात्राओं के सापेक्ष 80 छात्राएं उपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बिसौली दिलीप कुमार तथा जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा श्रीमती ज्योत्सना मल्ल मौजूद रहीं।

वहीं, विकासखंड बिसौली के ग्राम लहड़ेरा में संचालित गौ-संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। यहां मौके पर कुल 467 गोवंश मिले। निरीक्षण के दौरान कोई भी गोवंश बीमार नहीं पाया गया। मौके पर पशु चिकित्साधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा पशुधन अधिकारी रतन लाल उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्थाओं और गौ-संरक्षण केंद्र में गोवंश के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया गया।

whatsapp whatsapp