Saturday, 24-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, विशेषज्ञों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

जगत पाल यादव

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूँ(जे.आई.न्यूज़): आज दिनांक 24 अक्टूबर क़ो उत्तर प्रदेश डायवर्सिफाइड एग्रीकल्चर सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपीडास्प) द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित मेले में किसानों को जैविक खेती के महत्व, लाभ तथा वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी गई।

जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प, डॉ. विवेक कुमार गौरव ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक-कृषक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि), उझानी मनोज गुप्ता ने जैविक विधि से दीमक एवं फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए।

नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से पोषक तत्व प्रबंधन और मृदा जनित रोगों के नियंत्रण की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी के डॉ. सौहार्द दुबे ने जैविक खेती में पोषक तत्व एवं बीज प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के रख-रखाव तथा उनमें होने वाले रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिमन्यु प्रताप सिंह ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने जैविक खेती के लाभों से अवगत कराते हुए जैविक खेती करने वाले किसानों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. मनोज गुप्ता, वीटीएम उझानी, पीपीएस उझानी, प्रमाणीकरण संस्था के अवधेश कुमार एवं पुनीत कुमार शर्मा सहित सभी क्षेत्रीय एलआरपी तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp