नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

पीईटी परीक्षा को लेकर अलर्ट रहे एएसपी ग्रामीण, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



बदायूं (जे०आई०न्यूज़) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार, 25 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

whatsapp whatsapp