Tuesday, 30-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एक्शनमोड में डीजी पीसी मीना : डिस्ट्रिक्ट जेल रायबरेली का किया आकस्मिक निरीक्षण ! बंदियों की जानीं समस्यायें ! सेंट्रल जेल घटना के बाद काफी कड़े तेवर में महानिदेशक

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें पीसी मीना संडे में रायबरेली पहुंचे। डीआईजी डॉ रामधनी व एसएसपी रवि कुमार संग डीजी पीसी मीना ने जिला कारागार रायबरेली का रूख किया। महानिदेशक मीना ने डिस्ट्रिक्ट जेल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला कारागार में इंस्पेक्शन के क्रम में 1991 बैच के सीनियर आईपीएस पीसी मीना ने कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी निगरानी सिस्टम के साथ ही विभिन्न बैरकों, कारागार चिकित्सालय, महिला बैरक, पाकशाला तथा माटी कला केंद्र का अवलोकन किया। माटी कला केंद्र में बंदियों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों का निरीक्षण करते हुए डीजी ने बंदियों के कार्यों को सराहा। महानिदेशक ने बंदियों से सीधे संवाद करके उनके प्रकरणों पे बात की। जेल प्रशासन की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए डीजी ने उनके शीघ्र प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए हैं। कारागार परिसर में डीजी ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का मैसेज दिया है। महानिदेशक ने जेल में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया। बाकायदा स्मारक पे पुष्पांजलि अर्पित कर डीजी ने देश के लिए जान गंवाने वाले बलिदानियों को नमन किया। डीजी ने डीआईजी कारागार डॉ रामधनी, एसएसपी रायबरेली रवि कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील अग्रवाल को जेल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। महिला अपराध मामले में आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान सेंट्रल जेल बरेली से पिछले दिनों फरार हुए कैदी के प्रकरण में घनघोर लापरवाही बरतने पे जेल अधीक्षक समेत 8 जेल कार्मिकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने को लेकर मीडिया सुर्खियों में रह चुके डीजी पीसी मीना ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ग्राउंड पे उतर जेलों का आकस्मिक दौरा कर रहे डीजी मीना ऊँची पकड़ की अकड़ वाले कई अफसरों के खिलाफ एक्शन चाबुक चला चुके हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp