सोमवती अमावस्या को लेकर कछला गंगा घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
[14/06, 7:01 pm] Syed Tufel Ahmad: बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सोमवती अमावस्या पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा स्नान के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने निर्देशित किया कि सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुचारु एवं सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए पुलिस बल, यातायात व्यवस्था और घाट क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
[14/06, 7:01 pm] Syed Tufel Ahmad: सोमवती अमावस्या को लेकर कछला गंगा घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण