नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बंदरों के आतंक ने ली महिला की जान, छत से गिरकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

सहसवान क्षेत्र के गांव मचोना की मढ़ैया में इस हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों में दहशत


 बदायूं(जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें सहसवान क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। थाना क्षेत्र के गांव मचोना की मढ़ैया में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

बताया जाता है कि गांव निवासी महिला रविवार शाम करीब 7 बजे अपने घर की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। पास में तरबूज के छिलके पड़े होने के कारण बंदर वहां पहुंच गए। बंदरों को अचानक अपनी ओर आते देख महिला घबरा गई और बचने के प्रयास में तेजी से भागने लगी। इसी दौरान उसका पैर तरबूज के छिलके पर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सीधे दो मंजिला छत से नीचे जा गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन घरों में घुस जाते हैं, महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देते हैं तथा छतों पर कपड़े, खाद्य सामग्री और घरेलू सामान नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और क्षेत्र को बंदर आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसे और भी दर्दनाक हादसे हो सकते हैं।

whatsapp whatsapp