Saturday, 08-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

ऑपरेशन काला गुलाब व अतीक मिशन के नायक IPS रमित शर्मा ने बरेली में आयोजित किया जोन स्तरीय SMI सम्मेलन ! ऑपरेशन तौकीर के हीरो SSP अनुराग आर्य समेत कई आईपीएस अफसरों ने दी प्रेजेंटेशन ! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे चर्चा में एडीजी का खास इवेंट्स

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। ऑपरेशन काला गुलाब चलाकर कई पुलिस व प्रशासनिक अफसरों, कुछ मीडिया कर्मियों और चंद सियासी चेहरे बेनकाब करने को लेकर चर्चा में रह चुके यूपी पुलिस के सीनियर आईपीएस रमित शर्मा अपनी पुलिसिंग, वर्किंग, इवेंट्स को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे छा गए हैं। रविवार को जनपद बरेली की पुलिस लाइन में एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में नौ जिलों के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बड़ी गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में एडीजी रमित शर्मा ने कहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स युवाओं में व्यापक प्रभाव रखते हैं, ऐसे में उनकी सकारात्मक भूमिका समाजिक हित में काफी महत्वपूर्ण है। जोन प्रमुख बोले कि डिजिटल वॉलंटियर्स पहल पुलिस, डिजिटल समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग, समन्वय का सशक्त सेतु रही है। खूंखार अतीक हत्याकांड के बाद प्रयागराज में कानून व्यवस्था पर जरा भी आँच ना आने देने वाले रमित शर्मा बोले कि डिजिटल युग में जन जागरूकता, उत्तरदायी अभिव्यक्ति, सामाजिक सहभागिता को नई दिशा मिले, इस मंशा से इन्फ्लुएंसर्स कम्युनिटी ऑफ बरेली जोन के अनुरोध पे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सम्मेलन आयोजित किया गया है। अमरोहा, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूँ, शाहजहाँपुर, बिजनौर, संभल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलंटियर्स प्रोग्राम का हिस्सा रहे। प्रोग्राम में डिजिटल उत्तरदायित्व, साइबर सुरक्षा, भ्रामक सूचनाओं व उसके प्रकार, मिशन शक्ति केन्द्र, यातायात नियम व सड़क सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध, उत्तरदायी डिजिटल नागरिकता जैसे समसामयिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पे चर्चा हुई। ऑपरेशन तौकीर को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले एसएसपी बरेली अनुराग आर्य बोले कि एसएमआई को ये अवगत कराया गया है कि असत्य एवं भ्रामक सूचनाओं का प्रसार समाज में भ्रम, तनाव एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, ऐसे में किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म पे कोई भी पोस्ट, वीडियो, ऑडियो आदि साझा करने से पहले प्रत्येक सूचना के प्रति सजग, उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाना नितांत आवश्यक है। प्रोग्राम में आईपीएस सोनाली मिश्रा, शिवम आशुतोष, मनोज रावत, विक्रम दहिया, डॉ नताशा गोयल ने प्रेजेंटेशन दिया। डिप्टी एसपी धर्मेंद्र रॉय, एसएमआई यश गुप्ता, अजहर के अलावा कुछ मीडिया जन भी प्रोग्राम में मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp