नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वर्दी की संवेदनहीनता : घरवालों को टहलाती रही खाकी, गायब शख्स का कर दिया गया खून ! कत्ल के बाद अब कार्रवाई पे कार्रवाई

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। नवीन मर्डर केस में घनघोर लापरवाही सामने आने पे पूर्व एसएचओ के खिलाफ लगातार कार्रवाई का चाबुक चल रहा है। लाइन हाजिर हुए इंस्पेक्टर वीरेन्द्र त्रिपाठी अब सस्पेंड कर दिए गए हैं। त्रिपाठी के विरुद्ध विभागीय जांच जारी है। दुस्साहस देखिए कि सूबे की राजधानी जहाँ खुद सीएम योगी बैठते हों, वहाँ के महत्तपूर्ण थाना नाका हिंडोला एसएचओ की जिम्मेदारी हवा में निभायी जाती हो। कई सियासी चेहरों व अफसरों का खुद को नातेदार बताने वाले इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने वर्दी की ड्यूटी क्या होती है, उसकी परिभाषा ही बदल डाली। रॉयगंज गोरखपुर निवासी प्राइवेट कंपनी कर्मी नवीन यादव के गुमशुदा होने के मामले की लिखित सूचना पर नाका हिंडोला थानेदार रहे त्रिपाठी ने कोई एक्शन नहीं लिया। नवीन यादव के भाई सचिन यादव की तहरीर इंस्पेक्टर त्रिपाठी ने जेब में रख ली। नवीन यादव के गायब होने के गंभीर प्रकरण में घरवालों को थानेदार त्रिपाठी टहलाते रहे। गोरखपुर के एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की पैरवी पर मामला इलाकाई डीसीपी के संज्ञान में आया। डीसीपी के निर्देश के क्रम में नवीन यादव की गुमशुदगी दर्ज हुई। तब तक काफी देरी हो चुकी थी। नवीन यादव का कत्ल कर शव फेंक दिया गया। यदि समय रहते नवीन यादव मामले को गंभीरता से लिया गया होता तो शायद नवीन की हत्या नहीं होती। सकुशल बरामदगी की जा सकती थी। हालांकि,नवीन यादव केस में एफआईआर के साथ ही आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। लेकिन पूरे प्रकरण में शुरुआती दौर से घनघोर लापरवाह इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। इसी मामले में चौकी प्रभारी चारबाग कमल कुमार पर कार्रवाई हो चुकी है। वीरेंद्र त्रिपाठी से एसएचओ नाका हिंडोला की कुर्सी छीनते हुए उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया था। अब एक और एक्शन त्रिपाठी पर हुआ है। अपहरण कर हत्या जैसे सनसनीखेज मामले में पुलिस की लापरवाही मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp