वैश्विक ईंधन संकट : योगी सरकार के कलेक्टर की पॉजिटिव पहल ! बँगले से पैदल निकले ऑफिस ! सप्ताह में 2 दिन अब नो व्हीकल डे ! तहसील दिवस, समाधान दिवस से लेकर विभिन्न सरकारी आयोजनों में अब गाड़ियों का काफिला नहीं
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। वैश्विक ईंधन संकट के बीच यूपी की योगी सरकार के आईएएस अविनाश सिंह ने बुधवार में पॉजिटिव पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष अपील व सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के क्रम में उत्तर प्रदेश के बरेली डीएम अविनाश सिंह आज कलेक्टर बँगले से पैदल ही अपने स्टॉफ संग कलेक्ट्रेट यानी जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे। सिंह ने अपने इस सराहनीय कदम को अमलीजामा पहनाने के लिए अपनी दोनों स्कॉट गाड़ियों का आवागमन अब पूरी तरह बंद करने के साथ साथ सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे मनाने की बड़ी पहल की है। अविनाश सिंह ने ऐसा करके पब्लिक में मैसेज तो दिया ही है साथ साथ ईंधन की बचत की दिशा में सार्थक मिसाल पेश की है। डीएम ने कहा है कि विभिन्न सरकारी आयोजनों का हिस्सा बनने के दौरान भी ईंधन की बचत की जायेगी। प्रयास होगा कि सभी जिम्मेदार अफसर फील्ड विजिट समेत तहसील दिवस, समाधान दिवस, चौपाल, समीक्षा बैठकों आदि विभिन्न सरकारी आयोजनों में भाग लेने के लिए बस या फिर ई बैटरी संचालित वाहनों का सामूहिक प्रयोग करें। अविनाश सिंह ने कहा है कि नो व्हीकल डे में जिलेभर के प्रशासनिक अफसर अपने सरकारी या फिर निजी वाहनों का प्रयोग कतई नहीं करेंगे। साइकिल अथवा पैदल ही अपने दफ्तरों तक जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस पहल के जरिए सरकारी खजाने पर ईंधन का बोझ निश्चित रूप से कम होगा। डीएम अविनाश सिंह की सकारात्मक पहल की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे जमकर तारीफ हो रही है। अविनाश सिंह ने पब्लिक से भी अपील की है कि देशहित में पेट्रोल, डीजल की बचत के लिए वाहनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा है कि वैश्विक ईंधन संकट के बीच बचत अब व्यक्तिगत न होकर राष्ट्रीय कर्तव्य बन गया है। सिंह की इस पहल से ईंधन खर्च, प्रदूषण दोनों में कमी आएगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।