नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राम स्वरूप पार्क से विशाल टाकीज तक अवैध कब्जों का साम्राज्य, नालों पर निर्माण से डूब रहा शहर

रालोद नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भूमाफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी):

शहर में बढ़ते अवैध कब्जों, अतिक्रमण और नालों पर किए जा रहे निर्माण को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। राष्ट्रीय लोकदल, पीलीभीत के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राम स्वरूप पार्क के आसपास सड़क किनारे दोनों ओर स्थायी दुकानों के माध्यम से लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ज्ञापन में विशेष रूप से नगर पालिका परिषद के नजूल प्रभारी संतोष सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि वह शिकायतों को नजरअंदाज करते हुए अवैध कब्जाधारकों को संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ अतिक्रमणकारियों से कथित रूप से मासिक वसूली कर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके चलते प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

नालों पर कब्जों से हर साल डूब रहा शहर
ज्ञापन में शहर की जलभराव समस्या को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया। बताया गया कि स्टेशन रोड स्थित विशाल टाकीज के पास मौजूद चौड़े नाले पर अवैध कब्जा कर उसकी चौड़ाई कम कर दी गई है। इतना ही नहीं, नाले के ऊपर निर्माण कर उसे लगभग बंद कर दिया गया है, जिससे बारिश के समय पानी निकासी बाधित हो जाती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने और अतिक्रमण बढ़ने से थोड़ी सी बारिश में ही शहर जलमग्न हो जाता है। दुकानों और बाजारों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है तथा आमजन का जनजीवन प्रभावित होता है।
मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हवाला देते हुए कहा गया कि स्थानीय स्तर पर अधिकारी सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं।
रालोद नेता वीरेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शहर की स्थिति और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण ध्वस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें

  1. राम स्वरूप पार्क के पास सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
  2. नगर पालिका के नजूल प्रभारी संतोष सक्सेना के खिलाफ जांच एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।
  3. विशाल टाकीज के पास नालों से अवैध कब्जा हटाकर उनकी चौड़ाई पुनः बहाल की जाए।
  4. नालों की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो।
  5. अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए।
  6. नजूल भूमि एवं नालों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भूमाफिया अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
  7. नालों के किनारे निजी संपत्ति बताने वालों के दस्तावेज सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो शहर में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों से त्रस्त हो चुकी है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

whatsapp whatsapp