नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने एक दिन के लिये संभाली कुंवरगांव थाने की कमान

छात्राओं ने थाना प्रभारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की निभाई भूमिका

 facebook     whatsapp    

जे.आई.न्यूज़/बदायूं समाचार:-

(रिपोर्ट-अमन रस्तोगी)

सरकार की ‘मिशन शक्ति’ जैसी योजनाएँ सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि यह जमीनी स्तर पर बेटियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का माध्यम बन रहीं हैं। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जो कदम पहले सिर्फ नीतियों में दिखते थे, अब वो हकीकत बनते नज़र आ रहे हैं।इसी अभियान के मद्देनजर गुरुवार को सेठ छदम्मीलाल इंटर कॉलेज कुंवरगांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कक्षा 10 की छात्रा कु. शीतल पुत्री मोर सिंह निवासी- नगर कुंवरगांव को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया,वहीं दूसरी तरफ कक्षा 9 की छात्रा कु. कनिष्का पुत्री गिरीश मिश्रा निवासी ग्राम बागरपुर थाना कुंवरगांव को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एक दिन की थाना प्रभारी बनने के बाद शीतल ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बहुत खास है। इससे उन्हें जिम्मेदारी और अनुशासन का महत्व समझ आया। वहीं कनिष्का ने बताया कि पढ़ाई में मेहनत करके वह अपने सपने को जरूर पूरा करेंगी।थाना प्रभारी व मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की कुर्सी पर बैठीं इन छात्राओं  को देखकर सभी लोग उत्साहित नजर आए। थाना प्रभारी वेदपाल सिंह व मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इन छात्राओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसे प्रयोग से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित होंगी।

whatsapp whatsapp