Saturday, 30-05-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान युवक के साथ रास्ते में घेरकर की गई जमकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलो पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक न्यायालय में तारीख करने के लिए आया था। आरोप है कि रास्ते में उसकी सास, ससुर और साले ने उसे घेर लिया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सहसवान नगर के मोहल्ला चौधरी के पास हुई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp