Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u528428458/domains/jinews.co.in/public_html/expand.php on line 24

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u528428458/domains/jinews.co.in/public_html/expand.php on line 26
Journalist Investigation News
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

भव्यता और उत्साह के साथ सहसवान में निकली राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्था के लिएब प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान नगर में राम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों में उत्साह नजर आया। प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान से शुरू हुई राम बारात को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राम बारात प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान से प्रारंभ होकर सहवाजपुर, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा चौराहा, कोतवाली, रोडवेज बस स्टैंड, नसरुल्लागंज बाजार, विल्सन गंज और पठान टोला होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग पर राम बारात को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद

राम बारात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बॉबी माहेश्वरी, हैदर मियां, आदर्श सक्सेना, अवधर शर्मा, पियूष माहेश्वरी, शिशिर माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी और अबीर सक्सेना सहित रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp