Tuesday, 13-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

5100 ग्राम प्रहरी प्रोग्राम से सीएम गदगद : डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी रमित शर्मा से लेकर एसएसपी अनुराग आर्य के बेहतरीन प्रबंधन को सराहा ! प्रहरी भी बोले योगी और उनके अफसरों ने बढ़ाया कद

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच हजार से ज्यादा क्राउड यानी नौ जिलों के 5100 ग्राम प्रहरियों के बड़े इवेंट्स के सफल आयोजन पर डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की नेतृत्व क्षमता, टीम भावना दूरदर्शिता को सराहा है। प्रदेश स्तर के इस बेहद महत्त्वपूर्ण आयोजन की बरेली पुलिस लाइन में सप्ताहभर से तैयारियां चल रही थीं। आयोजन की सफलता के लिए एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में एसएसपी अनुराग आर्य व उनकी टीम की एक्टिव महिला अफसर एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा लगातार तैयारियों की देखरेख में दिन रात जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी बरेली कार्यक्रम से काफी गदगद हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के सानिध्य में एडीजी रमित शर्मा ने एसएसपी अनुराग आर्य टीम संग पुलिस लाइन बरेली में कार्यक्रम स्थल की बेहतरीन व्यवस्थाओं व तमाम सुरक्षा मानकों पर खासी फोकस किया। नतीजतन जमीनी स्तर पे ये बड़ा इवेंट्स पूरी तरह व्यवस्थित नजर आया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर ग्राम प्रहरियों में भारी उत्साह है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बरेली प्रोग्राम की गूँज है। बरेली, पीलीभीत, बदायूँ, शाहजहाँपुर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल के बाद अन्य जिलों के ग्राम प्रहरियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी व उनके पुलिस अफसरों ने हम ग्राम प्रहरियों का कद ऊँचा करके ना सिर्फ ग्रामीण सुरक्षा का उच्च कोटि का मिशन आगे बढ़ाने की दिशा में ये सार्थक पहल की है बल्कि भविष्य में और मजबूत कानून व्यवस्था का विजन तैयार किया है। ग्राम प्रहरियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अफसरों की अच्छी सोच के चलते हमें गांवों और थाना चौकियों पर पहले से ज्यादा सम्मानीय नजर से देखा जाने लगा है। हमारी सूचनाओं को और ज्यादा गंभीरता से लेने के बाद गांवों और कस्बों में बड़ी घटनायें घटित होने से रोकी जा सकेंगी। सिस्टम का इकबाल भी बुलंद होगा। बरेली के ग्राम प्रहरियों ने कहा है कि हमारा सौभाग्य है कि प्रदेशस्तर का यह 68 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए समर्पित सम्मान समारोह हमारे बरेली शहर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। मानदेय वृद्धि व सपरिवार कैशलेस इलाज की घोषणा पे ग्राम प्रहरियों ने योगी और उनके आला अफसरों का आभार जताया है। प्रहरी बोले कि हम लोगों के साथ सेल्फी ने सीएम संग अपनेपन के अहसास को और मजबूत किया है।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp