नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

स्वगणना अभियान को नवाबगंज में मिल रही गति

रिछोला किफायतुल्ला में 46 परिवारों की हुई गणना

 facebook     whatsapp    

नवाबगंज (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी):

शासन की महत्वपूर्ण स्वगणना योजना को गति देने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय रिछोला किफायतुल्ला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी उदित पवार एवं खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र शाक्य मौजूद रहे। एसडीएम उदित पवार ने ग्रामीणों को स्वगणना योजना के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।

एसडीएम उदित पवार के नेतृत्व में नवाबगंज क्षेत्र में स्वगणना अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव मुकेश रस्तोगी की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। उन्होंने देर शाम तक ग्राम प्रधान इशरत जहां, प्रधानपति मुमताज, पंचायत सहायक प्रतिभा एवं कोटा डीलर तेजपाल के साथ मिलकर ग्रामीणों की स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए लगातार कार्य किया।

अभियान के अंतर्गत 46 से अधिक परिवारों की गणना कराई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना से जुड़ने तथा सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पंचायत सचिव मुकेश रस्तोगी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाकर स्वगणना कार्य को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जा रहा है।

whatsapp whatsapp