Saturday, 23-05-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बकरा ईद पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, प्रभारी सफाई निरीक्षक ने ली कर्मचारियों की बैठक

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें आगामी बकरा ईद पर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद सहसवान में सफाई व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने सफाई कर्मचारियों एवं वाहन चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में त्योहार के दौरान नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने कर्मचारियों से कहा कि बकरा ईद के अवसर पर नगर के सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों, मोहल्लों, ईदगाहों तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित एवं विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कूड़ा उठान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित समय पर सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में वाहन चालकों को भी कूड़ा संग्रहण वाहनों का नियमित संचालन करने, समय पर कूड़ा निस्तारण कराने तथा सफाई कार्य में सहयोग बनाए रखने के लिए कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें।

अब्दुल फरीद खान ने कहा कि नगर पालिका परिषद सहसवान नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बकरा ईद के दौरान कहीं भी गंदगी या जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने भी त्योहार के दौरान पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने तथा नगर को स्वच्छ रखने का भरोसा दिलाया। नगर पालिका प्रशासन ने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से बकरा ईद का पर्व स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

whatsapp whatsapp