Tuesday, 16-12-2025
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कुंवरगांव थाना क्षेत्र में सर्दी का असर हुआ शुरू: दुबकी पुलिस,निकले चोर

अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद,गल्ला व्यापारी के यहां से धान की 20 बोरियां हुईं चोरी

 facebook     whatsapp    

जर्नलिस्ट इन्वेस्टिगेशन न्यूज़

बदायूं/कुंवरगांव (रिपोर्ट-अमन रस्तोगी):-

जैसे-जैसे सर्दी का असर दिखने लगा है,वैसे-वैसे ही क्षेत्र में अब चोरों की सक्रीयता भी बढ़ने लगी है।सर्दियों की शुरुआत के साथ ही लोग अब रात में जल्दी घरों में दुबक जाते हैं।तो वहीं सर्दियों के शुरू होते ही अब चोरों के हौंसले भी बढने लगे हैं,जोकि बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।वहीं पुलिस की गश्त भी इन चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।यह अज्ञात चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

ताजा मामला मंगलवार की बीती रात का है प्राप्त जानकारी के अनुसार,आंवला-बदायूं मार्ग पर झबरा की पुलिया के निकट स्थित एक आढ़त से चोरों ने खुले में रखी धान की भरी 20 बोरियों को चोरी कर लिया।आढ़ती दिनेश चंद्र गुप्ता ने दुकान के बाहर से धान चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। 

नगर निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि धान की फसल की खरीद चल रही है। इसके तहत उन्होंने भी धान खरीदा हुआ है। उन्होंने किसानों से खरीदे गए धान को बोरियों में भरकर अपनी दुकान के बाहर रखा हुआ था।रोज की तरह मंगलवार रात वह करीब 10 बजे अपनी आढ़त बंद कर घर चले गए। वह जब  सुबह दुकान पर पहुंचे तो पाया कि धान की बोरियों के ढेर में से काफी बोरियां गायब हैं। जांच करने पर उन्हें धान की 20 बोरी गायब मिली। आढ़ती दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया उनकी आढ़त पर सीसीटीवी कैमरे लगे है लेकिन मंगलवार दोपहर में विद्युत लाइन टूट गई थी। जिसके कारण सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। हल्का दरोगा रामेश्वर सिंह ने बताया थाने पर घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं आयी है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp