नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

पालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा ने जालन्धरी सराय में सीसी सड़क व नाली निर्माण का किया शिलान्यास

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने का काम लगातार तेज़ होता जा रहा है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों को अब एक-एक कर जनता को समर्पित किया जा रहा है।

सोमवार को वार्ड संख्या 9 जालन्धरी सराय की नाइयों वाली गली में लगभग 8 लाख 8 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने विधिवत शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य इकबाल के मकान से उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि नगर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं।

इस मौके पर नूर मोहम्मद, दिलशाद, रईस, अनवर, दानिश इकबाल, तसलीम, नदीम, अकील, अय्यूब, इसरार, इस्तेयाक, साजिद, चन्दा, रोशन, फिरासत, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित आदि लोग मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp