नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एक झटके में 17 थानेदारों के तबादले ! लापरवाह व क्राइम कण्ट्रोल में फेल 4 इंस्पेक्टरों का छिना चार्ज ! रामपुर, शाहगंज, रायपुर समेत कई थानों में अब नये चेहरे

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ(धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की मंशा के क्रम में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में आधी रात तबादला एक्सप्रेस चली। पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना ने जिले के 4 थानेदारों का चार्ज छीन लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस कप्तान की ओर से ये कार्रवाई लापरवाही व क्राइम कण्ट्रोल में फेल होने के चलते थानेदारों पे की गयी है। पन्नूगंज एसएचओ दिनेश प्रकाश पाण्डेय को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना ओबरा के एसएचओ राजेश कुमार सिंह और थाना रामपुर बरकोनिया के एसएचओ हेमंत कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। थाना दुद्धी के एसएचओ मनोज कुमार सिंह अब सीसीटी व आरटीसी प्रभारी बनाये गए हैं। पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना की शनिवार देर रात चली तबादला एक्सप्रेस में ओबरा, घोरावल, मांची, शाहगंज, चोपन, अनपरा, बीजपुर, दुद्धी, पन्नूगंज, शक्तिनगर, रायपुर, रामपुर बरकोनिया तथा विण्ढमगंज थानों को नये थानेदार मिले हैं। फतेहगढ़ व शाहजहाँपुर जिलों के पुलिस कप्तान रह चुके 2015 बैच के आईपीएस अशोक कुमार मीना ने थानेदारों से दो टूक कहा है कि अपनी जिम्मेदारी पूर्ण संवेदनशील होकर निभायें। किसी स्तर पे कोई कोताही नहीं चलेगी। एक झटके में 17 थानेदारों के ट्रांसफर से महकमे में खलबली मची है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp