Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जमीन की धोखाधड़ी से अधिक हिस्सा रजिस्ट्री कराने का आरोप, शीराज मुर्तुजा सहित मारपीट और धमकी में चार पर FIR

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें थाना सहसवान क्षेत्र में जमीन के हिस्से को लेकर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहल्ला काजी निवासी 68 वर्षीय फकीर मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फकीर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम हमूपुर चमरपुरा में उनकी गाटा संख्या 187 में 0.126 हेक्टेयर और गाटा संख्या 191 में 0.253 हेक्टेयर जमीन है। आरोप है कि 13 जुलाई 2018 को शीराज मुर्तजा पुत्र हकीम अली ने तीन लाख रुपये में सौदा कर जमीन के 1/8 और 1/3 हिस्से की रजिस्ट्री कराई थी।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसे बताया गया कि शेष 1/8 और 1/3 हिस्से की भी रजिस्ट्री हो चुकी है। 8 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार और अधिवक्ता से जानकारी लेने पर कथित तौर पर पता चला कि तय हिस्से से अधिक जमीन आरोपियों के नाम करा ली गई है।

फकीर मोहम्मद के मुताबिक, 20 जुलाई को जब उन्होंने अपना सही हिस्सा मांगा तो शीराज मुर्तजा, आरिश पुत्र अनीश शर्मा, मोहम्मद आकिल और असलम ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा जमीन मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी सहसवान के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp