नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

.... लो बेलगाम थानेदार व चौकी इंचार्ज पर फिर चला डीआईजी के एक्शन का डंडा : सिविल नेचर मामले में 8 घंटे पीड़ित को रखा अवैध हिरासत में ! मनमानी करने के लिए थाने की तीसरी आँख की गयी बंद ! शहर कोतवाल समेत 2 लाइन हाजिर ! आईपीएस की जाँच में सामने आई सारी कलाकारी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। तुम्हें जिद है मनमानी करने की तो हमारा भी कमिटमेंट है कि लापरवाही, मनमानी, घूसखोरी पे बगैर देरी चलेगा सीधा एक्शन हंटर। जी हाँ, यूपी के 2010 बैच के आईपीएस कलानिधि नैथानी ने 24 घंटे के भीतर बेलगाम खाकी वालों पे दे दनादन कार्रवाई कर समूचे मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस कर्मियों को साफ-साफ संदेश दिया है कि पुलिसिंग कायदे कानून के हिसाब से चलेगी, वरना कुर्सी तो खतरे में होगी ही साथ साथ कड़ी विभागीय कार्रवाई का चाबुक भी चलेगा। भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में बुलंदशहर के सिकंदराबाद एसएचओ समेत आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस वालों का सस्पेंशन ऑर्डर निकलवाने के कुछ घंटों के अंदर ही हापुड़ जनपद के बेलगाम पुलिस कर्मियों पे डीआईजी के एक्शन की गाज गिरी है। सिविल नेचर के मामले में आला अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों को धता बताते हुए एसएचओ हापुड़ नगर व चौकी प्रभारी ने शख्स को 8 घंटे तक अवैध तरीके से हवालात के पास बैठाने के साथ ही जबरन समझौता कराने का दबाव बनाया। पीड़ित के साथ गाली गलौज, अभद्रता की गई। मामला दबाने के लिए फिल्मी पुलिस कर्मियों की तरह पैंतरे अपनाये। थाने के सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर ऑफ कर दिए गए, ताकि पुलिसिया जुल्म तीसरी आंख कैद ना कर ले। जनसुनवाई में शुक्रवार में डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के पास मामला पहुंचा। डीआईजी ने मेरठ में तैनात आईपीएस बजरंग प्रसाद से जाँच करायी तो प्रथम प्रथमदृष्टया पूरा मामला सच साबित हुआ। अब डीआईजी के निर्देश पर एसएचओ हापुड़ नगर विनोद कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी जदीद अशोक कुमार तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किये गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर देशभर के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के जारी आदेश के बीच नैथानी ने रेंजभर के ​सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि थानों में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सातों दिन चालू रखें। डीआईजी ने फिर दोहराया है कि सिविल मामलों में किसी को भी हिरासत में न लिया जाए। ऐसा कोई कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा, जिससे यूपी पुलिस की छवि धूमिल हो। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp