Saturday, 19-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मेले में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चौकी में युवक की कथित पिटाई

पीड़ित ने कांस्टेबल पर लगाए मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप, समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

 facebook     whatsapp    

बरेली (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना नवाबगंज की पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर एक के बाद एक शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक महिला दरोगा पर रिश्वत मांगने और अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप लगे थे, जिसके बाद संबंधित महिला दरोगा को थाना नवाबगंज से हटा दिया गया। इसके बाद अभयराजपुर निवासी श्याम चंद्र ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। उक्त मामले में पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे पर कोर्ट ने पुलिस का रिमांड खारिज कर दिया था।

अब कुंडरा कोठी चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल पर युवक से कथित मारपीट और धमकी देने का आरोप सामने आया है। कुंडरा कोठी गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र नंदलाल ने 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, राकेश कुमार 18 सितंबर की शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी के साथ कुंडरा कोठी में मेला देखने गया था। आरोप है कि मेले में तीन युवक उसकी पत्नी के साथ बार-बार कोहनी मार रहे थे। राकेश ने इसका विरोध किया और बाद में घटना की शिकायत करने कुंडरा कोठी पुलिस चौकी पहुंचा।

पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर मौजूद कांस्टेबल ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। शिकायतकर्ता के मुताबिक मारपीट के कारण उसके कूल्हे पर चोट के निशान आए और शरीर में भी चोटें लगीं।

राकेश ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे किसी मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

एक ही थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

whatsapp whatsapp