घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी! सरदारनगर में दबंगई का आरोप
पीलीभीत (जे.आई.न्यूज़): जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरदारनगर में दबंगई का मामला सामने आया है। गांव के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित जुनैद पुत्र ने थाना जहानाबाद में दी गई तहरीर में बताया कि वह अंसारी समुदाय से हैं और गांव में उनकी बिरादरी के केवल तीन घर ही हैं। उसका आरोप है कि गांव के ही अकरम, जो फकीर बिरादरी से संबंध रखते हैं, आए दिन गाली-गलौज करते हैं और गांव छोड़ने की धमकी देते रहते हैं।
घटना शनिवार, 04 अप्रैल 2026 की रात करीब 08 बजे की बताई जा रही है। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी अपने साथियों असलम शाह, अकरम और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पीड़ित के घर में घुस आए, उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर गांव नहीं छोड़ा तो अंजाम बुरा होगा।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचें और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित परिवार में घटना के बाद भय का माहौल है।
पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।