नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

उत्तर प्रदेश में बिहार जैसे कांड को लेकर सीएम योगी सख्त : यूपी पुलिस का उघैती मामले में त्वरित एक्शन, 3 अरेस्ट ! एडीजी रमित शर्मा पहुंचे घटनास्थल

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बदायूँ में हुए जमुई बिहार जैसे गंभीर जरायम पे सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शनमोड में हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता बढ़ाने एवं प्रदेशभर में मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वायड की वर्किंग धरातल पर दिखनी चाहिए। जरायम व लॉ एंड ऑर्डर मामले में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को लेकर बेहद संजीदा योगी ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद,डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश जैसे शीर्ष अफसरों से बदायूँ के उघैती इलाके की घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सूनसान, संवेदनशील व दूरस्थ इलाकों में भी नियमित फुट पेट्रोलिंग पे जोर दिया है। स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, पार्को, मॉल, मुख्य बाजारों, मीना बाजारों, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, गर्ल्स हॉस्टलों के आसपास कड़ी निगरानी को कहा गया है। यूपी के बदायूँ जनपद अंतर्गत उघैती थाना इलाके में सराय बरौलिया जंगल में युवक युवती संग गंभीर घटना हुई। कुछ दिन पहले हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे वायरल होने पर संजीदगी दिखाते हुए बदायूँ पुलिस ने पीड़ित पक्ष से संपर्क साधा। लोकलाज के चलते पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। पूरे प्रकरण में एक्शन लेते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा ने धारा 61(2)/75/76/309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट दर्ज कराकर जरायम करने वाले मुख्य अभियुक्त सुगेन्द्र यादव, बेचैन जाटव व छोटे जाटव को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे किया है। एडीजी रमित शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अंकिता शर्मा को कई बिन्दुओं पे जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं। बिहार के जमुई जिले में भी सप्ताहभर पहले छेड़छाड़ की घटना हुई थी। अब यूपी के बदायूँ जनपद का छेड़छाड़ कांड मीडिया सुर्खियों में है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp