उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बन रही नवीन जिला जेल के निर्माण कार्यों की प्रगति जानने मौके पे पहुंचे डीजी जेल पीसी मीना ! लगे हाथ डिस्ट्रिक्ट जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण ! अपनी निगरानी में सर्च ऑपरेशन चलवाया महानिदेशक ने, महकमे में मचा हड़कंप
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें यूपी पीसी मीना शुक्रवार में जौनपुर पहुंचे। निर्माणाधीन नई जिला कारागार जौनपुर का महानिदेशक ने स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माणाधीन नई जिला कारागार जौनपुर के निर्माण कार्यों की प्रगति जानने के साथ ही मीना ने चेक किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं?। डीजी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की उपलब्धता, आधारभूत सुविधाओं की स्थापना के बाबत जानकारी हासिल करते हुए कार्य पूर्ण करने की समय सीमा से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत परीक्षण किया। महानिदेशक मीना ने संबंधित जिम्मेदारों को निर्माण कार्य के संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। यहाँ के बाद सीनियर आईपीएस पीसी मीना ने वर्तमान जिला कारागार जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुरक्षा उपकरणों एवं सीसीटीवी प्रणाली की क्रियाशीलता की जांच की गई। डीजी ने अपनी निगरानी में बैरकों में तलाशी अभियान चलवाया। मीना ने कारागार चिकित्सालय का अवलोकन किया। महिला बंदियों की समस्याओं को सुना। वास्तविक समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। डीजी जेल ने इंस्पेक्शन के दौरान सुरक्षा व अनुशासन को लेकर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी सहित अन्य जिम्मेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी स्तर पे लापरवाही, चूक बर्दाश्त नहीं होगी। महानिदेशक ने सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नवीन जिला कारागार के निर्माण में किसी भी स्तर पर मानक गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।