नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार भी जरूरी : ब्रजेश यादव

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) दहगवां बताते चलें समाजवादी पार्टी के सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के लंबे संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह देशभर के विद्यार्थियों की आवाज़ और जनभावनाओं की जीत है, लेकिन केवल इस्तीफा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

ब्रजेश यादव ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही छात्रों के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है तथा आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाया जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू किए जाएं और पेपर लीक व अन्य गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विधायक ब्रजेश यादव ने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील भी की।

whatsapp whatsapp