नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सर्वर फेल, रिचार्ज अपडेट में देरी और अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों में नाराज़गी

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत, 23 अप्रैल (वीरेन्द्र रस्तोगी):

जिले में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था के कारण व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन में बताया गया कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। विभागीय सर्वर सही ढंग से काम नहीं कर रहा, जिससे रिचार्ज कराने के बावजूद समय पर अपडेट नहीं हो पाता और उपभोक्ताओं की बिजली कट जाती है। इसके अलावा डिजिटल सुविधाओं की कमी, मोबाइल नंबर अपडेट न होना और नोटिफिकेशन सिस्टम में खामियां भी प्रमुख समस्याएं बताई गई हैं।


संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन समस्याओं के चलते उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है।

मंडल ने सरकार से मांग की है कि प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त की जाए या इसे उपभोक्ताओं की सहमति पर लागू किया जाए। साथ ही मीटर संचालन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, शिकायतों के निस्तारण के लिए स्वतंत्र जांच व्यवस्था बनाई जाए और सर्वर व रिचार्ज सिस्टम में सुधार किया जाए।

इस दौरान ज़िला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, नाहिद ख़ान, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, शैली शर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, शाहबाज़, प्रियंक जायसवाल, हरिश सिंह, रजी अंसारी, उज्जवल वर्मा और अभिलाष गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़)

whatsapp whatsapp