Tuesday, 19-05-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

विद्युत समाधान मेगा शिविर में 24 शिकायतें प्राप्त, कई का मौके पर हुआ निस्तारण

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत उपकेंद्र मुजरिया पर विद्युत समाधान मेगा शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सहसवान के निर्देशन में किया गया। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 08 शिकायतें बिल संबंधी, 02 ट्रांसफार्मर (टीएफ) संबंधी, 05 खराब मीटर संबंधी तथा 09 बिल न बनने संबंधी थीं। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया।

इस दौरान विपिन गुप्ता, नरेंद्र कुमार एवं समस्त विद्युत विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से विद्युत बिल जमा करने, अधिकृत संयोजन लेने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल विभाग को देने की अपील की। साथ ही बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु भविष्य में भी विद्युत समाधान शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

whatsapp whatsapp