*शहीदों और मां के नाम लगाया एक पेड़, सहसवान में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पौधरोपण कार्यक्रम*
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान- बताते चलें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार के आह्वान पर रविवार को सहसवान में "एक पेड़ देश के शहीदों एवं मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, ब्रज प्रांत के संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम सहसवान के आम कब्रिस्तान परिसर में हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा लगाकर देश की एकता, पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया।
मोहम्मद कमर चौधरी ने कहा कि वृक्ष ही पर्यावरण को संतुलित रखते हैं और हमें स्वच्छ ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। जीवन में वृक्षों का योगदान सबसे बड़ा है। डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देश पर यह अभियान पूरे ब्रज प्रांत में चलाया जा रहा है, ताकि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा सके।
कार्यक्रम में फैसल कादरी, मोहम्मद हनीफ, गुड्डू कुरैशी, यूनुस, वसीम, अब्दुल सलाम, इस्लाम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।