नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर 13 जून को विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा नेता एवं बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह 8 बजे इंदिरा चौक पर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे टिकटगंज स्थित कोठीवाला मंदिर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत वितरण किया जाएगा।

शाम 4 बजे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। वहीं शाम 5 बजे सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी तथा ब्रह्मदत्त गौशाला में पौधारोपण एवं गौसेवा का कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसके उपरांत शाम 7 बजे मोहल्ला चौबे में "एक शाम दिनेश चंद्र शर्मा के नाम" शीर्षक से भव्य काव्य संध्या, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रमों की जिम्मेदारी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपी गई। इस दौरान क्लब के सहसचिव गौरव पाठक, महिला प्रकोष्ठ की सचिव गीता शर्मा सहित अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक, वैदिक पाठक, प्रज्ञा, नियति मिश्रा, काव्या पाठक, काशी पाठक, अचिन मासूम, रितेश उपाध्याय, शैलेन्द्र शर्मा, रमेश गुप्ता समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp