नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बिजली चोरी पर बिजली विभाग का बड़ा शिकंजा, सहसवान में दो प्रतिष्ठानों में पकड़ी चोरी

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

फैमिली हॉस्पिटल समेत दो परिसरों में कार्रवाई, 60 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे; पांच लाख रुपये की वसूली


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान हाई लॉस फीडर टाउन-1 पर बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ विद्युत विभाग ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता बदायूं अजय कुमार और अधिशासी अभियंता उझानी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सहसवान क्षेत्र में कई स्थानों पर जांच की।

अभियान के दौरान शहर के एक फैमिली हॉस्पिटल समेत दो बड़े कमर्शियल प्रतिष्ठानों में कथित बिजली चोरी पकड़ी गई। विभागीय टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए और संबंधित मामलों में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं, बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 60 से अधिक बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए, जबकि मौके पर करीब पांच लाख रुपये की बकाया धनराशि की वसूली की गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरी और बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी अथवा लंबे समय से बिल जमा न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन का वैध रूप से उपयोग करने और बकाया बिलों का समय से भुगतान करने की अपील की।

विभाग के इस अभियान के बाद सहसवान क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp