मिशन पब्लिक स्कूल में हिंदू नव वर्ष पर 21 कुण्डीय बृहद महायज्ञ, सच्चिदानंद आचार्य जी करेंगे प्रवचन
नवाबगंज (जे.आई.न्यूज़): हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर नगर के मिशन पब्लिक स्कूल परिसर में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे से 21 कुण्डीय बृहद महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजन के दौरान राजस्थान से पधार रहे आध्यात्मिक चिंतक एवं संत श्रद्धेय सच्चिदानंद आचार्य जी अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कार एवं जीवन मूल्यों का संदेश देंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक यज्ञ एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रवचन तथा अपराह्न 2 बजे समापन एवं नववर्ष प्रतीक चिन्ह वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजकगण में राकेश कुमार गंगवार (प्रबंधक, मिशन पब्लिक स्कूल), पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश गंगवार, पूर्व प्रधान मनोज कुमार शर्मा (एडवोकेट), पूर्व जिला उपाध्यक्ष आर्य समाज एवं सभासद श्याम रस्तोगी, रविंद्र सिंह गंगवार उर्फ सरजू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि कपूर (एडवोकेट), सोनू गंगवार, राघवेंद्र सिंह सहित आर्य समाज कमेटी के सदस्य शामिल हैं।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं मातृशक्ति से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।