Tuesday, 21-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सर सैयद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थी नबील अहमद को किया सम्मानित

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान नगर के राजस्व निरीक्षक नदीम अहमद के पुत्र नबील अहमद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सर सय्यद पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विद्यालय के प्रबंधक दूल्हे हसन फराज ने बताया कि नबील अहमद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सर सय्यद पब्लिक स्कूल से प्राप्त की थी। उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

समारोह के दौरान नबील अहमद को फूलमालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय में मिठाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक नदीम अहमद ने अभिभावकों से बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और अनुशासन से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में सईद अहमद, सैयद इज़हार, वकील अहमद, ज़हीन अफ़्सा, इंशा अंसारी, अफीफा, अदीबा खान सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp