नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वृहद गौ संरक्षण केंद्र पर पहुंचे डीएम! गौशाला के बदतर हालात देख भड़के अविनाश सिंह

गौशाला संचालक समेत जिम्मेदारों को लगाई फटकार! एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): जहां एक ओर योगी सरकार गौवंशीय पशुओं को लेकर चिंतित है और गौवंशीय पशुओं के लिए जगह-जगह गौशालाओं का निर्माण कराया है ताकि आवारा गौवंशीय पशुओं को वहां बेहतर सुविधाएं मिल सकें, लेकिन वहीं दूसरी ओर गौशालाओं में हालात बद से बद्तर नजर आ रहे हैं, और जिन्हें गौवंशीय पशुओं की सेवा और रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है, वो ही उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र की अधकाटा नजराना स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र से प्रकाश में तब आया, जब वहां क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार निरीक्षण करने पहुंचे। वे गौशाला की स्थिति देख दंग रह गए। गौशाला के अंदर गंदगी का अंबार था, कीचड़ और गंदगी में बीमार गोवंशीय पशु तड़प रहे थे। ना चारे का इंतजाम था और ना ही पानी की कोई व्यवस्था। यह सब देख विधायक भड़क उठे। उन्होंने तत्काल एसडीएम को सख्त कार्रवाई के लिए कहा। जब यह गंभीर मामला जिलाधिकारी अविनाश सिंह तक पहुंचा तो वे मंगलवार को गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचें। वहां का नजारा देख जिलाधिकारी का भी पारा चढ़ गया, उन्होंने गौशाला संचालक समेत सभी जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई और एसडीएम उदित पवार को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी को भी सभी अभिलेखों के साथ तलब किया। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के पश्चात होगी कोई कार्यवाही? या ऐसे ही होती रहेगी गोवंशीय पशुओं पर क्रूरता?

whatsapp whatsapp