Tuesday, 07-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

10 मिनट में बचाए 6 लाख रुपये! बरेली पुलिस की तत्परता से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी नाकाम

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज से अजय रस्तोगी की रिपोर्ट

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई. न्यूज़): बरेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा साइबर फ्रॉड टल गया। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने मात्र 10 मिनट के भीतर कार्रवाई करते हुए पीड़ित के करीब 6 लाख रुपये साइबर ठगी से बचा लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित संजय कुमार को 6 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर खुद को एजेंसी अधिकारी बताया और परिवार को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने का झूठा आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया। ठगों ने करीब 10 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

मामले की सूचना 7 अप्रैल की सुबह थाना प्रेमनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साइबर सेल टीम और थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पीड़ित का बैंक खाता तत्काल फ्रीज कराया और सुबह 7:10 बजे तक मोबाइल व बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित कर लिया। इस दौरान करीब 6 लाख रुपये की धनराशि साइबर ठगी से बचा ली गई, जिससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 143/26 के तहत BNS की धारा 318(4) एवं आईटी एक्ट 66(D) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

 पुलिस की अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या वीडियो कॉल पर खुद को अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

whatsapp whatsapp