Tuesday, 10-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जनवरी में भी यूपी के बरेली रेंज ने मारी बाजी ! आईपीएस अजय साहनी की अगुवाई में बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर व बदायूँ जिले नम्बर वन ! पूरे परिक्षेत्र के 88 थानों ने दिखाया दम ! देवरनियाँ, उसहैत का बेहद खराब प्रदर्शन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। पब्लिक की शिकायतें पूर्ण पारदर्शी तरीके से निपटाने की मंशा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्त्वपूर्ण आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रणाली की जनवरी महीने की मासिक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का बरेली रेंज फिर फर्स्ट आया है। बरेली परिक्षेत्र अंतर्गत बरेली, शाहजहाँपुर, पीलीभीत व बदायूँ जिले भी फर्स्ट आये हैं। रेंजभर के 88 थाने भी नम्बर वन हैं। डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी के निर्देशन में आईजीआरएस संदर्भ गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निपटाने के चलते माह जनवरी में बरेली परिक्षेत्र को लगातार कामयाबी हासिल हुई है। डीआईजी अजय साहनी ने कहा है कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। पिछले दिनों जनशिकायतों की दिशा में लापरवाह कई जिम्मेदारों पर रेंज प्रमुख कड़े तेवर दिखा चुके हैं। दरअसल, आईजीआरएस पोर्टल पे आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निश्चित समय दिया जाता है, उन संदर्भों को नियत समयावधि में निस्तारित किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जाँच के लिए जाँच अधिकारी मौके पर भेजा जाता है। जाँच अधिकारी प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापरक जाँच करते हैं और फिर नियमानुसार विधिक कार्यवाही होती है। जनपद बरेली के देवरनियाँ, बदायूँ जनपद के उसहैत, कोतवाली थानों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बरेली रेंज कई महीनों से नम्बर वन है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp