नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

मीरगंज तहसील को मिली नई रफ्तार, एसडीएम निधि शुक्ला ने संभाली कमान

अवैध खनन पर वार, जनसुनवाई से सुधार: मीरगंज में नई एसडीएम का एक्शन प्लान लागू

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी):

जनपद के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवाबगंज की एसडीएम न्यायिक निधि शुक्ला को मीरगंज तहसील का उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और कुशल कार्य निष्पादन को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जाता है कि नवाबगंज में एसडीएम उदित पवार के अवकाश पर रहने के दौरान निधि शुक्ला ने अपनी एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी के साथ-साथ मुख्य एसडीएम का कार्यभार भी प्रभावी ढंग से संभाला। उनके कार्य से संतुष्ट होकर जिलाधिकारी ने उन्हें मीरगंज तहसील की कमान सौंपी।

मीरगंज तहसील पहुंचकर निधि शुक्ला ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें वह स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसडीएम ने तहसील स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाने की भी बात कही गई है।

नई एसडीएम की तैनाती को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि उनकी कार्यशैली से तहसील क्षेत्र में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़)

whatsapp whatsapp