Wednesday, 09-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

इस्लाम नगर में पीएनबी के बाहर खड़ी बाइक पर चोर का हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) इस्लामनगर। नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक ले जाता हुआ संदिग्ध साफ नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार बमनपुरी निवासी अनूप कुमार अपनी बाइक से पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थे। बाइक बैंक के बाहर खड़ी करने के बाद वह करीब 10 मिनट के लिए बैंक के अंदर गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक मौके से गायब थी।

काफी तलाश करने के बाद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो अनूप कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी की चर्चा है। पीड़ित ने जल्द बाइक बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

whatsapp whatsapp