नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

ड्रीम इलेवन में एक करोड़ जीतने वाले युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) दहगवां। आपको बता दें दानपुर गांव निवासी नीरज पुत्र यादराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नीरज वही युवक था जिसने करीब एक वर्ष पूर्व Dream11 में एक करोड़ रुपये जीतकर इलाके में खास पहचान बनाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज पिछले करीब दो माह से कादराबाद गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। यह गांव जुनावई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम वह अपने गांव दानपुर से ससुराल पहुंचा था, लेकिन शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को वापस दानपुर ले आए। बाद में मामले की सूचना जरीफनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं ससुराल पक्ष के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

whatsapp whatsapp