नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जो शपथ ली, वो जिम्मेदारी निभाने के बजाए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे जातीय रंग में रंगा पुलिस कर्मी ! आपत्तिजनक पोस्ट पर चल गया कप्तान का एक्शन हंटर, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। बदअमनी फैलाने का प्रयास करने वाले बेलगाम पुलिस कर्मी पर एक्शन हंटर चल गया है। भारतीय संविधान व पुलिस रेगुलेशन के विपरीत आचरण अपनाते हुए इंटरनेट मीडिया पे आपत्तिजनक टिप्पणी कर खाकी की छवि खराब करने के चलते उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती पुलिस कप्तान राहुल भाटी ने मुख्य आरक्षी रियाज अहमद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मनबढ़ मातहत रियाज अहमद के खिलाफ डीआई भी बिठा दी है। मुख्य आरक्षी रियाज अहमद पर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता करने जैसा गंभीर मामला सामने आने पर आईपीएस राहुल भाटी ने तत्काल प्रभाव से कड़ा कदम उठाया है। कार्रवाई अमल में लाने से पहले एसपी राहुल भाटी की ओर से करायी गयी जांच के दौरान ये तथ्य प्रकाश में आये हैं कि मुख्य आरक्षी रियाज अहमद नियम कायदे ताक में रखके सरकारी कार्य करने के साथ ही साथ जातिगत टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बदअमनी फैलाने का प्रयास करता है। प्रदेशभर के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को योगी सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि समाज व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त जिम्मेदारों के खिलाफ बगैर देरी कठोर एक्शन लिया जाये। आईपीएस राहुल भाटी ने जनपदभर के जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी गैर जिम्मेदाराना पोस्ट न डालें। हम पुलिस वाले समाज व राष्ट्र के प्रति पूरी तरह जिम्मेदार हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp