नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सावन के अंतिम सोमवार पर राजघाट में गूंजा हर-हर महादेव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ब्लॉक

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार की ओर से आयोजित भंडारे में पहुंचें सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार व उपसभापति कुंवर रविन्द्र सिंह राठौर, भक्तों को वितरित किया प्रसाद

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी): सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर राजघाट में रविवार को भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार की ओर से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें और भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का आगमन हुआ। आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।


इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, लखनऊ के उपसभापति माननीय कुंवर रविन्द्र सिंह राठौर भी भंडारे में पहुंचे। उनका भी आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया और भंडारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सेवा और श्रद्धा का बना संगम

भंडारे के दौरान राजघाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ-साथ सेवा भावना भी दिखाई दी। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में सहयोग किया और श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया।

डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार पर भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान ‘हर हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से राजघाट का वातावरण शिवमय बना रहा। 

whatsapp whatsapp