नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

*सहसवान के बड़ेरिया गांव में पैसे को लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला समेत 6,7 घायल*

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरिया गांव में पैसे को लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। पहले खेत में एक युवक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी में एक महिला समेत करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया है। गांव में दो पक्षों के बीच हुई इस वारदात के बाद तनाव का माहौल है।

सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव में शांति व्यवस्था कायम की। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल दोनों पक्ष दलित समाज से हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से अभी प्रार्थना पत्र लिया जा रहा है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव में मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

whatsapp whatsapp